BIG NEWS : भाजपा नेता के घर वन विभाग का छापा, 2 लाख की अवैध लकड़ी जब्त

कांकेर। प्रदेश के कांकेर जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के घर वन विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की इस छापामार कार्रवाई में मंडल अध्यक्ष के घर से 2 लाख की गैरकानूनी सागौन की लकड़ी बरामद की गई है।

बता दें वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी की भाजपा के मंडल अध्यक्ष के घर अवैध सागौन लकड़ी छुपाई गई है। जिसके बाद वन विभाग ने मंडल अध्यक्ष के घर छापेमारी कार्रवाई की। बता दें अवैध लकड़ी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार के घर से बरामद की गई है। फिलहाल वन विभाग की टीम लकड़ी जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  उज्जवला के कारण केंद्र ने घटाया केरोसीन का कोटा, तो सीएम ने पीएम को लिखा पत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।