हड़ताल पर हैं वन कर्मचारी, हाथियों के आतंक से खुद को बचाने रतजगा कर रहे ग्रामीण

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हाथियों का आतंक जारी है। इन दिनों हाथियों के एक झुंड ने कटघोरा और पसान क्षेत्र में तबाही मचा रखी है। इस क्षेत्र लोग हाथियों से बचने रतजगा करने को मजबूर हैं।

हाथियों के आतंक से पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल है। पसान रेंज में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। कल शाम ही तीन हाथी मुख्यमार्ग को जाम कर दिया था। जिसके कारण दो घंटे तक पेंड्रा कोरबा मार्ग बंद रहा।

वहीं वन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अब ग्रामीण ही अपनी जान जोखिम में डाल हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण अपनी फसल और घरों को बचाने के लिए रतजगा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वधान में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिनमें वनकर्मी भी हड़ताल में बैठे हुए हैं, इधर हाथियों के उत्पात की वजह से ग्रामीणों की जान खतरे में है।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय में रोबोटिक्स बूटकैम्प का शुभारंभ, छात्राओं को STEM एवं उभरती तकनीकों का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर में भी हाथियों का आतंक नहीं थम रहा है। हाथियों के एक दल ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। साथ ही घर में रखे अनाज को भी चट कर गए। तपकरा वनपरिक्षेत्र के बारो, शर्करा और करियामुड़ा गांव में 40 से ज्यादा हाथियों का एक दल मौजूद है। वहीं वन अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, अकेले डीएफओ के कांधे पर हाथियों को भगाने की जवाबदारी आ गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।