टीआरपी डेस्क। शराब घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। करीब एक साल से जेल में बंद लखमा से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने जांच एजेंसियों और भाजपा पर तीखा हमला बोला।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि उन्होंने अपने बेटे को छुड़ा लिया, लेकिन अगर ऐसा होता तो उनका बेटा जेल ही क्यों जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने अब तक कवासी लखमा के जवाब पर रिप्लाई तक दाखिल नहीं की है। BJP के मंत्री नेता आज गलती से सच बोल रहे हैं। निर्दोष लखमा को 1 साल ED-EOW ने जेल में बंद किया हुआ है। भाजपा के नेता भी इस बात को मान रहे है। सवाल यह है तो कार्रवाई क्यों? FIR क्यों? कुछ बोलते हैं कि बेटे को छुड़ा लिया। अगर मेरा चलता तो वह जेल क्यों जाता? भाजपा को घड़ियाली आंसू बहाना बंद करना चाहिए।

See also  SIR survey in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे की तैयारी शुरु, 28 अक्टूबर से शुरू होगा SIR

बता दे कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद भाजपा ने सवाल खड़े किए। भाजपा नेताओं का कहना है कि शराब घोटाले जैसे गंभीर मामले में भूपेश बघेल के बेटे को जमानत मिल जाती है, जबकि उसी मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा अब भी जेल में हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में राजनीतिक साजिश के तहत चुनिंदा नेताओं को फंसाया गया और लखमा को जानबूझकर निशाना बनाया गया। उनके अशिक्षित होने का फायदा उठाकर उनके खिलाफ साजिश रची गई।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।