राज्यपाल अनुसूईया उइके से मिले पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, 2 साल के सफल कार्यकाल पूरा होने पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। राजभवन में राज्यपाल अनुसूईया उइके से मुलाकात कर उनके 2 साल के सफल कार्यकाल पूरा होने पर अभिनंदन करते हुए पूर्व कृषि मंत्री एवं पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपने संस्मरण पर आधारित किताब ” रायपुर से रियो ” जिसे डॉ हिमांशु द्विवेदी ने लिखा है उन्हें भेंट की।

साथ ही पूर्व मंत्री साहू ने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ की पापमोचनी और पुण्य सलिला महानदी कर आधारित पुस्तक महानदी महातम में भी भेंट किया।

इस अवसर पर उनके साथ सैंड आर्टिस्ट हेम चंद साहू, छवि साहू, मनोज कुमार पाराशर एवं श्री विश्वकर्मा सहित आदिवासी कृषक भी शामिल थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।