सांसद रामविचार नेताम

रायपुर। जैसे-जैस छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव पास आ रहे हैं। वैसे-वैसे सियासी पारे के साथ बयानबाजी भी तेज हो चली है। भाजपा के पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने कांग्रेस की रीति-नीति पर सवाल पूछते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री मानव बम बनाकर रखे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी को गाली देना है तो इस मानव बम का उपयोग करते हैं। बृहस्पत सिंह को बहुत बढ़ावा दिया गया है। बृहस्पत सिंह में घोटाले का पैसा बोल रहा है। अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग हो रहा है। सभ्य समाज इस तरह की भाषा नही सुन सकता। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में इस तरह की परंपरा नहीं रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न थानों के एफआईआर के लिए आवेदन दिया है, मगर कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

बता दें कि, कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने रामानुजगंज में आयोजित किसान आक्रोश आंदोलन में मंच से पूर्व सांसद रामविचार नेताम को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके अलावा आरोप लगाया था कि वे बैंक वालों से मिलकर चोरी के पैसे में हिस्सा लेता है।

See also  नहीं चला डॉ. अनिल जैन का जादू, अब छत्तीसगढ़ बीजेपी में जान फूंकेंगी डी पुरंदेश्वरी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।