रायपुर। सेना की नौकरी छोड़ राजनीति में आये रामकुमार टोप्पो ने आज जेपी नड्डा के दौरे के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को पार्टी की सदस्यता दिलायी।

सीतापुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे रामकुमार टोप्पो ने भाजपा प्रवेश से पहले अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। सैनिक के पद से स्तीफा देकर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो भाजपा में शामिल होने के लिए 100 गाड़ियों का काफिला लेकर जशपुर पहुंचे। उन्होंने 1000 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। आपको बता दें कि रामकुमार टोप्पो राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।

आपको बता दें कि रामकुमार टोप्पो सीआरपीएफ में पोस्टेड थे। रामकुमार के लिए क्षेत्र के सैंकड़ों ने खून से चिट्ठी लिखकर चुनाव लड़ने के लिए बुलाया था। रामकुमार बॉर्डर पर पोस्टेड थे, युवाओं के अनुरोध पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जब रामकुमार इस्तीफा देकर सीतापुर अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, तो यहां उनका शाही स्वागत हुआ। युवाओं ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।