रायपुर। एग्जिट पोल को लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ों ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें तेजी से बढ़ी हैं और कांग्रेस की सीटें तेजी से कम हुई है।

किसान, महिला, युवा समेत प्रदेश के हर वर्ग ने भाजपा के समर्थन में जिस उत्साह और कांग्रेस के प्रति जिस आक्रोश के साथ मतदान किया है वह भाजपा को छत्तीसगढ़ में को 48 सीटों पर नहीं रुकने देगी और हम 52-55 सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस के अत्याचार से मुक्ति के लिए महिलाओं और युवाओं ने जिस तरह संकल्पबद्ध होकर “मोदी जी की गारंटी” पर विश्वास जताया है उसका परिणाम 3 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आने वाला है। अब छत्तीसगढ़ के रुझान यह स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि एक बार फिर प्रदेश में विकास का स्वर्णिम युग लौटने वाला है।

See also  छत्तीसगढ़ BJP महिला मोर्चा में बंपर नियुक्तियां: संभाग प्रभारियों का एलान, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।