आकाशवाणी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आकाशवाणी, प्रसार भारती, DPR के नाम से खोल रखा था फर्जी ऑफिस
आकाशवाणी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आकाशवाणी, प्रसार भारती, DPR के नाम से खोल रखा था फर्जी ऑफिस

रायपुर। आकाशवाणी में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी ऑफिस खोलकर नियुक्ति करने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने आकाशवाणी, प्रसार भारती, DPR के नाम से फर्जी ऑफिस खोल रखा था। पुलिस को न्यूज कलेक्शन के नाम से कई लोगों की फर्जी नियुक्ति की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश दी है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिजीत शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑफिस में आकाशवाणी, प्रसार भारती के अधिकारियों के नाम का बोर्ड लगा रखा था। फर्जी लेटर पैड से नियुक्ति की जा रही थी। पुलिस ऑफिस के दस्तावेज खंगाल रही है।

भारत सरकार के अधिकारियों की फर्जी सील भी ऑफिस से बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी अभिजीत शर्मा रायपुर के कई बड़े होटलों में इंटरव्यू आयोजित कर लोगों को फर्जी नियुक्ती पत्र देता था।

भर्ती के नाम पर उम्मीदवारों से बड़ी रकम भी ऐंठता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।