टीआरपी। Fraud RTO challan payments :छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी परिवहन विभाग की वेबसाइट का नकली (क्लोन) पेज बनाकर लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के नाम पर डराने वाले संदेश भेज रहे हैं। इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से पैसे चोरी हो रहे हैं। यातायात विभाग के अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान मैसेज लिंक फाइल या निजी मोबाइल नंबर से भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे लिंक पूरी तरह फर्जी हो सकते हैं।

            वास्तविक ई-चालान की जानकारी और भुगतान के लिए केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in  का ही उपयोग करें। वेबसाइट पर जाकर “Pay Online विकल्प पर क्लिक करें, फिर चालान नंबर और कैप्चा कोड भरकर “Get Detail”  पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालकर चालान का पूरा विवरण देखा जा सकता है।

          परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात पुलिस या परिवहन विभाग द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है, उसकी सूचना केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। परिवहन विभाग नागरिकों से अपील है कि कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें और अपने बैंक खाते से जुड़े लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

      परिवहन और यातायात विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील है कि कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें और अपने बैंक खाते से जुड़े लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
See also  अमित जोगी की बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, 23 अप्रैल को होगी अग्निपरीक्षा; जानें क्या बोले कपिल सिब्बल

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।