टीआरपी डेस्क। धमतरी पुलिस ने पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

तुलसी राम साहू और अन्य ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी आकाश चन्द्राकर ने पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे पैसे लिए। इस शिकायत के आधार पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

आकाश चन्द्राकर, जो महासमुंद के परसवानी का निवासी है, को दुर्ग के बोरसी स्थित कतक श्यामनगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पीड़ितों से 17,85,000 रुपए लिए थे।

See also  ‘हैलो जिन्दगी’ : नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस शुरू कर रही जन जागरूकता अभियान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।