टीआरपी। Free coaching facility of competitive exams : जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हम होंगे कामयाब अभियान के अंतर्गत अब युवा सहभागिता से सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले के इच्छुक युवाओं को सीजी पीएससी, व्यापम, एसएससी, रेलवे, पुलिस भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग तथा कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िले के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

’हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन’

जिला कौशल एवं विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 22 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे तक क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन पश्चात अभ्यर्थियों को अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन के साथ साथ निःशुल्क अध्ययन सामग्री एवं टेस्ट सीरीज की व्यवस्था भी की जाएगी।

See also  आरिफ मोहम्मद खान बने केरल के राज्यपाल, कलराज मिश्रा को मिला राजस्थान का जिम्मा

शैक्षणिक अर्हता एवं शर्ते’

       अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जायेगी। चयनित अभ्यर्थी को सक्षम प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। अभ्यर्थी को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सत्यापन के समय आवेदकों को कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूचियों की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति और पासपोर्ट साइज के 02 अद्यतन फोटोग्राफ उपलब्ध कराने होंगे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।