राज्यों से गडकरी न कहा विकास के लिए जल, थल, रेल, और वायु मार्गों को करें सुगम
राज्यों से गडकरी न कहा विकास के लिए जल, थल, रेल, और वायु मार्गों को करें सुगम

0 बंगलुरु में ‘मंथन’ कार्यक्रम में मंत्री कवासी लखमा हुए शामिल

विशेष संवादाता, रायपुर
केन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग विभाग द्वारा देश में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने एवं दूरस्थ क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने के लिये मल्टीमोडल कनेक्टिविटी पर बंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय ‘मंथन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग तथा आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा तथा प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ।

कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकारों से आह्वान किया कि राज्यों में औद्योगिक उत्पादों की उत्पादन लागत कम करने के लिए एवं उत्पादों के निर्बाध परिवहन के लिये अधोसंरचना तैयार करने के लिए सड़क, जल एवं रेल परिवहन का उन्नयन आवश्यक है। उन्होंने औद्योगिक उत्पादन के निर्यात को बढ़ाने के लिये उद्योगों को मल्टीमोडल कनेक्टिविटी के विकास हेतु आगे आने को कहा एवं राज्यों से एन.एच.ए.आई. के साथ मिलकर नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करने का आह्वान भी किया।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उद्योग विभाग के श्री प्रवीण शुक्ला, श्री संजय गजघाटे, श्री ओ पी बंजारे, श्री जयंत देवांगन के साथ, एन.एच.ए.आई. के श्री पिपरे के साथ अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।