टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में रविवार देर रात दो गुटों में झड़प हो गई। 10 से ज्यादा लड़कों ने एक युवक पर हमला कर उसे चाकुओं से गोद दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स मौके पर और अस्पताल में तैनात है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही युवकों के बीच आपस में विवाद हुआ था। इसकी रिपोर्ट भी मनेंद्रगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। 

पहले हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि, मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा में बिजली दफ्तर के पास रात करीब 10.30 बजे मयूर जसूजा (19) अपने 5 अन्य साथियों के साथ बैठा था। इस बीच बदन सिंह मोहल्ले के 10 युवक हथियारों से लैस होकर पहुंच गए। युवकों के दोनों गुटों के बीच दो दिनों पहले हुई मारपीट को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि इस दौरान रवि यादव सहित अन्य युवकों ने मयूर जसूजा पर हमला कर दिया।

See also  अब बिहार के बक्सर में हैदराबाद जैसी घटना, दुष्कर्म के बाद पेट्रोल छिड़ककर जला दिया

बाकी दोस्त जान बचाकर भागे

मयूर के अन्य दोस्तों पर भी हमले की कोशिश की गई, लेकिन वे भाग गए। चाकुओं से मयूर जसूजा के पेट, सीने और सिर पर वार किया गया। इसके चलते मयूर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग निकले। उनके जाने के बाद मयूर के दोस्तों ने रात करीब 11 बजे उसे सीएचसी मनेंद्रगढ़ ले गए, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। 

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल रात को ही अस्पताल पहुंच गया था। मयूर जसूजा के परिजन मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। परिजनों का कहना है कि, शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

आधा दर्जन युवक हिरासत में, अन्य फरार

युवक की हत्या के बाद मनेंद्रगढ़ पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हुए। हमलावरों के गुट के छह युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है एवं अन्य युवक फरार हो गए हैं। पुलिस अन्य युवकों की तलाश कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।

See also  पंतजलि ने ग्राहकों को नहीं दिया जीएसटी का लाभ, लगा 75 करोड़ रुपए का जुर्माना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।