रायपुर। झारखंड जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को सोमवार की रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया है। आज शाम 4 बजे उसे मजिस्ट्रेट भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में पेश किया गया। रायपुर कोर्ट ने गैंगस्टर अमन साव को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। अमन साव, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी माने जाने वाला कुख्यात अपराधी है। पुलिस अब उससे कारोबारी प्रह्लाद राय पर फायरिंग के मामले में पूछताछ करेगी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस भूपेश कुमार बसंत की अदालत में हुई, जिसमें अमन साव को 19 अक्टूबर तक रिमांड पर भेजने का फैसला किया गया।

अमन साव को झारखंड से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया था। एक दिन पहले ही रायपुर पुलिस की 40 सदस्यीय टीम प्रोडक्शन वारंट पर उसे झारखंड से रायपुर लेकर आई थी। अमन साव पर आरोप है कि उसने 13 जुलाई को रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में प्रह्लाद राय अग्रवाल के ऑफिस, PRA कंस्ट्रक्शन, पर अपने गुर्गों से फायरिंग करवाई थी। इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम सामने आया था।

See also  शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्राओं ने लिया पौधों की सुरक्षा का संकल्प

यह पहली बार नहीं है जब रायपुर पुलिस ने अमन साव को लाने की कोशिश की हो। इससे पहले चार बार प्रोटेक्शन वारंट पर उसे रायपुर लाने का प्रयास किया गया था, लेकिन हर बार मंजूरी नहीं मिल सकी। आखिरकार शनिवार को दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा के बाद अनुमति मिली, और रविवार की शाम अमन साव को रायपुर लाया गया।

अब पुलिस उम्मीद कर रही है कि अमन साव से पूछताछ में इस मामले के अन्य पहलुओं पर भी रोशनी डाली जा सकेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।