रायपुर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गांजा तस्करी के मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। डोंगरीपाली क्षेत्र में दो दिन पहले गांजे से भरी एक गाड़ी पकड़ी गई थी। यह गाड़ी कांग्रेस के पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के बेटे अंकित के नाम पर रजिस्टर है। इस मुद्दे पर पूर्व विधायक ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और भी गरमा गया है।

पूर्व विधायक ने दिया बयान

किस्मत लाल नंद ने वीडियो में कहा कि जिस गाड़ी में गांजा मिला है, वह उनके बेटे के नाम पर रजिस्टर है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी डीएसपी दिलेश्वरी नंद और दामाद लोकेंद्र नंद का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व विधायक ने सफाई देते हुए कहा, 20 तारीख को मैं खुद गाड़ी लेकर गया था, और उसके बाद मेरा दामाद सूर्यानाथ ने गाड़ी चलाई। दामाद को बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

बता दें कि इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, इस प्रकरण के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।