रायपुर। पुलिस ने एर बार फिर से बड़े सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6 नग पासबुक, 13 नग ए.टी.एम. कार्ड, 2 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 3000 रुपये जप्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के पीड़ित अनुसार पेशे से मजदूर कौशल साहू ने खमतराई थाने में शिकायत की थी। उसने बताया था कि दोस्त की बातों में आकर उसने आवश्यक लेन-देन करने के लिए अपना खाता कुछ दिन के लिए प्रसून्न द्विवेदी को दिया था। इसी दौरान कुछ दिनों बाद प्रार्थी कैनरा बैंक शाखा कबीर नगर जाकर अपना खाता चेक कराया तो उसे बैंक मैनेजर ने बताया कि उसके खाते में बहुत अधिक पैसो का लेन-देन होने से उसके बैंक खाता को ब्लॉक कर दिया गया है।

जब कौशल साहू को शक हुआ तो उसने प्रसून्न द्विवेदी से संपर्क कर अपने बैंक खाता में हुए लेन-देन के बारे में जानकारी ली। तो वह टाल-मटोल करने लगा। जिसके बाद उसने अपने खाते के गलत इस्तेमाल की शिकायत पुलिस में की।

See also  CG Naxal News: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुआ IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया बीजापुर

पार्थी की शिकायत पर आरोपी प्रसून्न द्विवेदी एवं युवराज साहू के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 596/23 धारा 420, 34 भादवि. एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 8 का अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर उनके द्वारा संचालित बैंक खातों में से 2 करेंट अकाण्ट्स एवं अबतक कुल 17 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई है। ये खाते रायपुर सहित नागपुर, अहमदाबाद, मुम्बई आदि स्थानों विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित हैं। इन सभी बैंक खातों में विगत 6 माह का लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया जिसके अवलोकन से ज्ञात होता है कि एकल खातें में ही मात्र 6 माह में ही करोड़ो का लेन-देन हिसाब होना पाया गया।

जुमला सभी बैंक खातों में लगभग 30 करोड़ से अधिक राशि का लेन-देन हिसाब पुलिस को मिला है। इन खातों से अन्य खातों में स्थानांतरित हुई राशि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही रकम को प्राप्त करने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है। बता दें कि इन खातों में उपलब्ध कुल 9 लाख से भी अधिक की रकम को होल्ड कराया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में आज 37 कोरोना मरीज, रायपुर में आज सबसे ज्यादा 12 पॉजिटिव की पहचान

साथ ही इन खातों से लिंक्ड सभी मोबाईल नम्बरों को डि-एक्टिवेट कराने हेतु संबंधित टेलिकॉम सर्विस प्रावाईडर कम्पनि को भी पुलिस ने पत्र लिखा है। बता दें कि पुलिस महादेव बेटिंग एप सहित विभिन्न ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले सभी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स पर सतत् निगाह रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।