रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज देर शाम चार आईएएस अधिकारियों के लिए तबादला का आदेश जारी किया था। अब इस आदेश को बदलते हुए विभाग द्वारा संशोधित आदेश जारी किया गया है। पूर्व में जारी आदेश में आईएएस जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर आयुक्त बनाया गया था, जिसे बदलकर आयुक्त उच्च शिक्षा कर दिया गया है। वहीं रायपुर आयुक्त महादेव कावरे को बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।

विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 28.08.2024 द्वारा जनक प्रसाद पाठक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2007) को आयुक्त बिलासपुर संभाग, बिलासपुर पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य शासन एतदृद्वारा पाठक को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ करता है। महादेव कावरे, भा.प्र.से. (2008), आयुक्त रायपुर संभाग, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त बिलासपुर संभाग, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।