महासमुंद। दीपावली के शुभ अवसर पर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में परंपरागत मिट्टी के दीयों के विक्रय को बढ़ावा देने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान कुम्हारों और ग्रामीणों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये बाजारों में बिक्री के लिए लाए जाते हैं।

कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम, नगर पालिका अधिकारियों और जनपद के सीईओ को निर्देश दिया है कि कुम्हारों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले दीया विक्रेताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में इन विक्रेताओं से किसी भी प्रकार का कर नहीं वसूला जाएगा। इसके साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी के दीयों का उपयोग करें और दीयों से दीपावली को रोशन करें।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य कुम्हारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय बाजारों में मिट्टी के दीयों के विक्रय के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराएं, ताकि विक्रेताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

See also  Surguja: 15 साल पुराने 2.70 करोड़ के स्कूल फर्नीचर घोटाले में बड़ा खुलासा, तत्कालीन DPC और सप्लायर भेजे गए जेल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।