रायपुर। अगर सबकुछ ठीक रहा को राजधानी के लोगों को आवागमन के लाइट मेट्रो ट्रेन जैसी आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। शहर के लोगों को यह सुविधा दिए जाने मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और महापौर एजाज ढेबर के बीच एमओयू साइन हुआ है।

बता दें कि रशिया के मास्को शहर में चल रहे इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं रायपुर के महापौर श्री एजाज़ ढेबर कर रहे हैं। इस आयोजन के के बारे में जानकारी देते हुए महापौर ने कहा की लगातार 2022 से 2024 तक मास्को में हुए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में शामिल हो रायपुर के विकास के विषय में लगातार प्रयास करता रहा हूं। जिसका परिणाम आज जाके मिला है।

15 देशों के साथ हुए लाइट मेट्रो ट्रेन ज्वाइंट वेंचर ओएमयू में हमारे देश से रायपुर शहर एक है। इस संधि से पूरे देश और खासकर रायपुर को यह जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रही है की अब रायपुर में भी लाइट मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है
इसके लिए मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ ओएमयू साइन किया गया है। इस योजना के लिए 100 शहरों के में से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का भी चयन किया गया है।

जल्द ही इनकी टीम रायपुर पहुंच आवश्यक रिपोर्ट एवं सर्वे तैयार करेगी। पूरे देश के साथ रायपुर को इस सफलता के लिए बहुत – बहुत बधाई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।