CG Police CAF Recruitment 2026

CG Police CAF Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के उन हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर है जो खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) ने वर्ष 2026-27 के लिए 1816 पदों पर भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने साफ कर दिया है कि भर्ती में रत्ती भर भी गड़बड़ी नहीं चलेगी। इसके लिए पहली बार सिंगल सॉल्यूशन प्रोवाइडर यानी एक ऐसी हाईटेक कंपनी को टेंडर जारी किया गया है, जो पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाएगी।

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

सूत्रों ने बताया कि इस बार भर्ती का दायरा बहुत बड़ा है। इसमें कांस्टेबल जीडी के अलावा ट्रेड्समैन, आर्म्स, एमटी, बैंड, डॉग स्क्वाड और घुड़सवार जैसे पद शामिल हैं। इतना ही नहीं, हेड कांस्टेबल (नर्सिंग), लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और ड्रेसर जैसे तकनीकी पदों पर भी भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि इस परीक्षा में राज्य भर से 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

See also  कोरोना इफेक्टः अब हाईकोर्ट में भी केवल अर्जेन्ट मामलों की ही होगी सुनवाई, पक्षकारों को रिटन में जवाब पेश करने की छूट

चिप से नपेगी दौड़, वीडियो में कैद होगा हर कदम

बता दें कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए हाईटेक टूल्स का इस्तेमाल होगा। दौड़ते समय उम्मीदवार के पैर में चिप बांधी जाएगी, जिससे समय की सटीक माप होगी। सीना और ऊंचाई अब फीते से नहीं, बल्कि डिजिटल मशीन से नापी जाएगी। उम्मीदवार ने कैसा परफॉर्म किया, उसका रिपोर्ट कार्ड उसे तुरंत प्रिंट करके दे दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पांच बड़े भर्ती केंद्र बनाए जाएंगे। हर केंद्र पर रोजाना कम से कम 1000 युवाओं का फिजिकल टेस्ट होगा। खास बात यह है कि लंबी कूद, ऊंची कूद और शॉट-पुट की दूरी भी सेंसर आधारित मशीनों से नापी जाएगी और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी, ताकि बाद में कोई विवाद न हो।

लिखित परीक्षा के लिए PHQ ने ऑप्टिकल मास्क रिकग्निशन (OMR) और ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) टेक्नोलॉजी का प्रस्ताव दिया है। परीक्षा केंद्र पर उंगलियों के निशान और आंखों का स्कैन (Iris Scan) अनिवार्य होगा। आवेदन के समय अपलोड की गई फोटो का मिलान परीक्षा केंद्र पर ली गई लाइव फोटो से क्लाउड बेस्ड सॉफ्टवेयर के जरिए किया जाएगा।

See also  राजधानी के बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए 10 किशोर, खोजबीन में जुटी पुलिस…

इस हाईटेक भर्ती का सबसे बड़ा फायदा छत्तीसगढ़ के मेहनती युवाओं को होगा। अक्सर भर्तियों में सिफारिश और धांधली की शिकायतें आती थीं, लेकिन सेंसर और चिप आधारित सिस्टम से अब एक सेकंड की भी हेराफेरी मुमकिन नहीं होगी। रायपुर, बिलासपुर और बस्तर के युवाओं में इस पारदर्शिता को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। अब बस इंतजार है तो आवेदन शुरू होने की तारीख का।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।