सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। विष्णुदेव सरकार अब खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देगी। राज्य सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए कमेटी का गठन किया है।

बता दें कि कमेटी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अध्यक्ष हैं। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप और खेल मंत्री टंक राम वर्मा सदस्य होंगे। जबकि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मेंबर और खेल युवा कल्याण विभाग के सचिव पदेन सदस्य सचिव होंगे।

इस संबंध में राजभवन के अपर-सचिव आर एल ध्रुव ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। 2015 से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरी नहीं मिली है। 9 साल के बाद विष्णुदेव साय सरकार ने खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी देने की पहल करने जा रही है। प्रदेश के खिलाड़ी भी काफी वक्त से खेल कोटे से सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार का यह फैसला खिलाड़ियों के लिए

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।