गौठान की चर्चा पहुंची स्वीडन, मिशन के उप प्रमुख गौतम भट्टाचार्य दो दिवसीय प्रवास पर कल पहुंचेगे छत्तीसगढ़
गौठान की चर्चा पहुंची स्वीडन, मिशन के उप प्रमुख गौतम भट्टाचार्य दो दिवसीय प्रवास पर कल पहुंचेगे छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के फ़ुंनडर गौठान की चर्चा विदेशों में भी पहुंच गई है। यही कारण है कि स्वीडन दूतावास के गौतम भट्टाचार्य शुक्रवार को राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। इस प्रवास में वे राजधानी के व्हीआईपी रोड स्थित गौठान का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित क्लीनिक में मरीजों का उपचार किस तरह किया जा रहा है वह भी देखेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन आरंभ किया है। जिसमें सरकारी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जा रही है। इन स्कूलों में शासन द्वारा बच्चों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जा रही है जो एक प्राइवेट स्कूल में होती है। इसका भी जायजा गौतम भट्टाचार्य लेंगे। शहर में स्वामी विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) व महाराजबंध तालाब का भी अवलोकन करेंगे।

बता दें कि मिशन के उप प्रमुख गौतम भट्टाचार्य छत्तीसगढ़ दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। 27 मार्च को वे सुरजपुर और कोरबा प्रवास पर रहेंगे इस दौरान वे खदान की भी जानकारी लेंगे।

See also  बिना दस्तावेज के धान का परिवहन, तहसीलदार ने जब्त किया 84 क्विंटल धान
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।