BHUPESH BAGHEL

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल 17 नवंबर को मतदान से पहले सूबेदार, एस आई भर्ती और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी करने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है‌। ट्विटर पर जानकारी देते सीएम ने बताया कि सूबेदार/उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर/भर्ती की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी करने के लिए  उच्च न्यायालय, बिलासपुर के आदेशानुसार हमने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त करने का आग्रह किया है।

975 पदों के लिए हो रही इस भर्ती प्रक्रिया के नतीजे आयोग की अनुमति मिलते ही घोषित कर दिए जाएंगे। इससे पहले सीएम बघेल का डीए भुगतान की अनुमति का आग्रह किया था, मगर इससे संबंधित पत्र आयोग में सप्ताह भर से लंबित है ।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।