रायपुर : आज मंगलवार 15 मार्च को प्रदेश के इतिहास में पहली बार नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा में राज्य कि राज्यपाल सम्मिलित हुईं। सभा में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि “महापौर सभापति सहित सभी को मेरे स्वागत के लिए धन्यवाद देती हूं। मैंने वाइट हाउस का नाम बहुत सुना था। इसे देखने की इच्छा भी व्यक्त की थी, और आज यह देखने का मौका मिला। छात्र राजनीति का मुझे अनुभव है, पार्षद बनने का कभी सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। पर मुझे जागरूक विधायक का सम्मान मिला है। मैं सभी पार्षदों से भी कहना चाहूंगी कि जनप्रतिनिधि से जनता की बहुत अपेक्षा रहती है, उस लक्ष्य के अनुरूप सभी काम करें।”

राज्यपाल उइके ने आगे कहा कि “जनप्रतिनिधि का लोगों से जुड़ाव बहुत आवश्यक है। रायपुर नगर निगम का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने नगर निगम से शुरुआत कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। कोरोना काल में निगम के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि ने बहुत ही बेहतर काम किया, लोगों की हर संभव मदद की गई। निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी से बधाई के पात्र हैं। रायपुर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए निगम की अहम भूमिका रही है।”

See also  Transfer Breaking : 10 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर