रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन उच्च शिक्षा विभाग की बैठक ली। इस बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालयों की ग्रेडिंग और नैक द्वारा ग्रेडिंग सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की राज्यपालम विश्वभूषण हरिचंदन ने समीक्षा की है। विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति की भी समीक्षा की गई है।

इसी के साथ ही विश्वविद्यालयों द्वारा किए नवाचारों की भी जानकारी ली गई। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए हुए MOU के सम्बंध में भी जानकारी ली गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।