रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल कारोबार से जुड़े मामलों को लेकर GST विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को GST की टीम ने बिलासपुर में हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार टीम ने एक साथ ग्रुप की कोलवॉशरी और कार्यालयों में दबिश दी और जरूरी दस्तावेजों की जांच शुरू की। यह कार्रवाई क्लीन कोल बेनिफिकेशन, रेडिएंट कोल बेनिफिकेशन और हिन्द कोल बेनिफिकेशन यूनिट के नाम से संचालित इकाइयों पर की गई है।

बताया जा रहा है कि हिन्द कोल ग्रुप का संचालन राजेश अग्रवाल और संजय अग्रवाल करते हैं। ग्रुप की इकाइयां गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह में स्थित हैं। फिलहाल GST विभाग की टीम रिकॉर्ड और कागजातों की गहन जांच में जुटी हुई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।