रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार 8 कर्मचारियों को संस्पेंड कर दिया। उनपर कार्य में लपरवाही बरतने का आरोप है। इतना ही नहीं विभाग के दो कर्मचारियों का सालाना एंक्रीमेंट रोक दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार आरंग ब्लॉक से रोशनी रात्रे, सीमा गोस्वामी, पदमनी यदु और ओगरे, वहीं धरसींवा ब्लॉक से खुशबू उपाध्याय, वर्षा और उर्वषी ध्रुव को सस्पेंड किया गया है। इनके अलावा एक और कर्मचारी को सस्पेंड करने के साथ दो अन्य पर कार्रवाई की तैयारी है। धरसींवा ब्लॉक के दो कर्मचारियों का सालाना एंक्रीमेंट रोक दिया गया है। निकाले गए सभी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के नियमित पद पर थे।

जिला चिकित्सा अधिकारी आरके सोनवानी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जितनी भी राष्ट्रीय योजना संचालित हैं, उसमें खास सफलता नहीं मिल रही है। ब्लॉकों के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के समय पर सेंटर नहीं खोले जा रहे थे। कर्मचारी ड्यूटी में नहीं रहने और कार्यालय खोलकर नदारद रहने पर कार्रवाई की गई है।

See also  ट्रक समेत 33 लाख का विस्फोटक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।