रायपुर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में अध्ययन भ्रमण पर ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अधिकारियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान टीम ने अस्पताल की अधोसंरचना, अस्पताल प्रबंधन एवं गुणवत्ता के साथ इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था देखी।लगभग 1000 बिस्तरों का गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑस्ट्रेलिया के क्वीसलैंड के सबसे बड़े अस्पतालों के साथ प्रमुख शिक्षण अस्पतालों में से एक है। गोल्ड कोस्ट हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम आगामी 22 मई को गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों और अधिकारियों से आज भ्रमण के दौरान देखी गई व्यवस्थाओं के साथ इलाज एवं मरीजों के प्रबंधन संबंधी जानकारियों पर विस्तृत चर्चा करेगी। साथ ही प्रबंधन संबंधी अन्य जानकारियों का भी आदान-प्रदान किया जाएगा। अध्ययन दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।