स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कथित रूप से मिडिया द्वारा उनके खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सुनियोजित तरीके से बदनाम किए जाने की साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए कदम उठाया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।


मंत्री सिंहदेव ने जारी ट्वीट में कहा कि, किसी दुर्भावना के तहत फैलाए जा रही इस झूठी खबर की मैं कड़ी निंदा करता हूँ। साथ ही FIR कर रहा हूँ कि साइबर सेल मुझे बदनाम करने का षड़यंत्र कर रहे इन लोगों का पर्दाफाश कर न्यायसंगत कार्यवाही करे।

मीडिया और पत्रकारिता का ढोंग कर रहे ऐसे झूठे वेबसाइटों से न सिर्फ सावधान रहने की आवश्यकता है बल्कि इन्हें न्यायोक्त दंड भी मिलना ज़रूरी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम को लेकर एक बेवसाइट द्वारा सिंहदेव के वक्तव्य को जारी किया गया था, जिसमें सिंहदेव का बयान था कि मुझे सीएम जैसा झूठ बोलना नहीं आता, झूठ की दुकान से सिर्फ 3-4 सीट निकाल पाएंगी कांग्रेस।

See also  अब मोबाइल एप से होगी अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।