CG BIG NEWS: खाना खाने के बाद बिगड़ी 28 जवानों की तबियत, कमांडेंट ने दिए जांच के निर्देश

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में CRPF के 28 जवान एक साथ बीमार पड़ गए। जिसके बाद सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में सुकमा कमांडेंट राजेश यादव ने जांच के निर्देश दिए है।

CRPF की 150वीं बटालियन के C कंपनी के 28 जवान बीमार हुए हैं। मिली सूचना के मुताबिक, भोजन करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी के बाद सभी जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को छुटी दे दी गई। लेकिन 12 जवानों को फिल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जवानों का इलाज चल रहा है।

आशंका जताई जा रही है कि पुराने सरसों के तेल से बने भोजन करने के बाद जवानों की तबीयत बिगड़ गई। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।