रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी अब जानलेवा हो चली है। गुरुवार को एक यातायात पुलिस के एक कर्मचारी की भीषण गर्मी से मौत हो गई है। बता दें की मृतक आरक्षक का नाम भागीरथी कंवर है। भीषण गर्मी की वजह से उसे हार्ट अटैक आया और उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजधानी रायपुर के भनपुरी यातायात थाना में पदस्थ था। मृतक का गरियाबंद का निवासी है।

इससे पहले सिमगा में ग्राम ठेकुना के पास रायपुर बिलासपुर हाईवे के किनारे एक वृद्ध महिला की लाश मिली है। भीषण गर्मी की तपिश की वजह से 70 वर्षीय महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है।

See also  बिलासपुर हाईकोर्ट का सख्त रुख: छत्तीसगढ़ के 5000 स्कूलों में बेटियों के लिए टॉयलेट नहीं, चीफ जस्टिस बोले- यह सिस्टम की नाकामी है

जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। जहां काम के दौरान वह बेहोश हो गई। महिला को उपचार के लिए उहिरी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।