Chhattisgarh Weather Update:

रायपुर। राजधानी रायपुर में अप्रैल के महीने में गर्मी तेवर दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री पहुंच गया, जोकि सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक है।

इस बीच मौसम विभाग ने थोड़ी राहत देते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम कुछ बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी के इस चरण में रायपुर का तापमान चरम पर पहुंच चुका है और कल से इसमें वृद्धि होने की संभावना कम है। बंगाल की खाड़ी से नमी के आगमन से प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने मिल सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से प्रदेश में दो-तीन दिन आंधी, बारिश का मौसम रहने के आसार हैं। दक्षिण बस्तर में कल एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि सात-आठ अप्रैल को मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्‍थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात भी संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

See also  Chhattisgarh Weather : राजधानी में हुई झमाझम बारिश, देर रात से सुबह तक बरसते रहे बादल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।