रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की आमानाका थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को हेरोइन का साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नशे की इस खेप को पंजाब से लेकर रायपुर पहुंचे थे। वे यहां हीरापुर स्थित तालाब के पास सुनसान इलाकें में मॉल खपाने के लिए कस्टमर की तलाश कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार आमानाका पुलिस को 2 अक्टूबर को सोर्स से खुफिया जानकारी मिली कि टाटीबंध के इलाकें में पंजाब से पहुंचा नशे का समान बिक रहा है। पुलिस टीम रणनीति बनाकर मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां पर 2 युवक संदिग्ध रूप से घूम रहे है।

पुलिस ने आगे बढ़ते हुए उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। फिर उनसे पूछताछ कर तलाशी ली। तो शुरुआत में वे टालमटोल वाला जवाब देने लगे। आरोपियों ने इस नशे के सामान सेफ्टी के तौर पर पॉलीथिन में लपेटकर छिपाया था। जिससे ये आसानी से किसी के नजर न आ सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।