छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर। हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने आज सुबह 10.15 बजे अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान एक ओवेशन हुआ जिसमें सभी न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, एडवोकेट जनरल व अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बता दें कि उन्होंने जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी की जगह ली है जो इसी महीने सेवानिवृत्त हुए हैं। इस बीच कार्यवाहक चीफ जस्टिस का कार्यभार जस्टिस गौतम भादुड़ी संभाल रहे थे। जस्टिस सिन्हा ने गुरुवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने रायपुर में शपथ दिलाई थी।

शपथ ग्रहण के बाद कल बिलासपुर पहुंचने पर हाईकोर्ट आवासीय परिसर में न्यायाधीशों, एडवोकेट जनरल और न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि 5 सितंबर 1964 को जन्मे जस्टिस सिन्हा ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से 1990 में स्नातक की डिग्री हासिल की और 1990 में प्रैक्टिस शुरू की। 21 नवंबर 2011 को वे इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 6 अगस्त 2013 से वहां स्थायी न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।