Big News

रायपुर। करीब 3 घंटे से जारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की सीएम हाउस में जारी हाई लेवल मीटिंग अब खत्म हो गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि बैठक का मकसद क्या था? हालांकि ये चर्चाएं जरूर है कि बैठक में कुछ बड़ा होने वाला है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

बता दें कि इस बैठक से सबसे पहले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बाहर निकले। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने साफतौर पर कहा कि बैठक के मुद्दों को गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बैठक के खत्म होने के बाद सभी मीडियाकर्मी टीएस सिंहदेव के बंगले पहुंचे हैं।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया को बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। प्रदेश में लगातार जारी ईडी की कार्रवाई को लेकर भी इस मीटिंग में चर्चा हुई।

See also  पुलिस नक्सल मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।