विधानसभा

रायपुर। प्रदेश विधानसभा सत्र का आज आठवां दिन है। आज विधानसभा की शुरुआती प्रश्नकाल में अजय चंद्राकर के सवाल के जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने बयान दिया कि, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए विभाग ने विश्वविद्यालयों को आनलाईन शिक्षा के संबंध में निर्देश जारी किया था।

इसके आगे उमेश पटेल ने कहा कि, तीसरी लहर का प्रभाव कम होने के कारण विभाग ने अलग से आदेश जारी कर पुराना निर्देश वापिस ले लिया गया है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने आनलाईन शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या बताने में असर्मथता व्यक्त की। इसके बाद अजय चंद्राकर के इस सवाल कि परीक्षाएं आफलाइन होंगी या आनलाईन? पर उमेश पटेल ने कहा कि परीक्षाएं आफलाइन मोड में होंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।