रायपुर। राजधानी में छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की विशाल प्रतिमा इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस पहाड़ी मैना की प्रतिमा रायपुर के महात्मा गांधी सदन नगर निगम मुख्यालय के सामने लगाई गई है। बता दें कि पहाड़ी मैना को 100 किलो कबाड़ से तैयार किया गया है, जो 8 फीट ऊंची है।

संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक पहाड़ी मैना को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने यंग इंडिया ग्रुप ने साझा प्रयास किया है। शहर को सुंदर बनाने पर्यावरण के प्रति जागरूक करने पहाड़ी मैना की सुंदर आकृति स्थापित की गई है।

इनसे बनी है ये पहाड़ी मैना

पहाड़ी मैना की प्रतिमा तैयार करने फैक्ट्री और घरों से निकलने वाली अनुपयोगी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें सरिया, गियर प्लेट, मशीनों के क्षतिग्रस्त हिस्से, लोहे की चेन, जाली, लोहे की प्लेट आदि का उपयोग किया गया है। नगर निगम रायपुर, हीरा ग्रुप और यंग इंडिया सहित कई संस्थाओं के सहयोग से सुंदर पहाड़ी मैना को तैयार किया गया है

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।