रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे और दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। इसके अलावा, वे रायपुर में पुलिस और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

गृह मंत्री शाह का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वे शुक्रवार शाम 7:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन, 5 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और सुबह 11:30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे दंतेवाड़ा जाएंगे और मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद वे दंतेवाड़ा सर्किट हाउस में रुकेंगे।

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे शाह

गृह मंत्री शाह दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे दंतेवाड़ा से जगदलपुर होते हुए शाम 5:00 बजे रायपुर लौटेंगे। राजधानी में वे पुलिस और सहकारिता विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद, गृह मंत्री अमित शाह रात 7:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

See also  TRP Breaking- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 5.30 बजे राज्यपाल से करेंगे भेंट, कल ही लौटे हैं दिल्ली से... अटकलें हुई तेज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।