रायपुर। सिनियर सिटिज़न ( सियान) के लिये आरडीए कालोनी टिकरापारा स्थित सामुदायिक सियान भवन में नूतन विकास परिषद और राष्ट्रीय दिशा मंच समिति के संयोजन में विशाल निशुल्क सियान हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।

सियान स्वास्थ्य शिविर में गुडविल हॉस्पिटल के डायबिटीज़ विशेषज्ञ डॉ सत्यजीत साहू ने अपनी टीम के डॉ मुकेश सिस्टर भुमी के साथ सियान मरीज़ों के बीपी और शुगर की जाँच की और समुचित उपचार किया। शिविर में डी के एस हास्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ लवलेश राठौर, एस एम सी हास्पिटल से डॉ सतीश सुर्यवंशी, विवेकानंद आई हास्पिटल के डॉ संतोष पटेल, होम्योपैथी के डॉ. प्रकाश ने अपनी टीम और संसाधनों के साथ मरीज़ों को सेवाएँ दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ,रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने लाइब्रेरी और वाचनालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्लम इलाक़ों में इस प्रकार की बौद्धिक जगह बनाने के लिये शहर में इस प्रकार का पहला प्रयास है। के एम अग्रवाल ने सियान सदन परिसर में होने वाले सेवा कार्य के बारे में जानकारी दी। यहाँ युवाओं को नौकरी के लिये मार्गदर्शन, लाईब्रेरी, वाचनालय, और अन्य बौद्धिक आयोजन किये जायेंगे।

See also  CM Vishnudeo Sai Japan visit: मुख्यमंत्री ने ओसाका की SAS सानवा कंपनी लिमिटेड को निवेश के लिए किया आमंत्रित

नूतन विकास परिषद के के एम अग्रवाल के नेतृत्व में पार्षद चंद्र पाल धनगर, राष्ट्रीय दिशा मंच के किरण अवस्थी, मछुवारा संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण धीवर डी के एस हॉस्पिटल अधीक्षक हेमंत शर्मा ने इस स्वास्थ्य शिविर में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।