रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी द्वारा कल निकाले गए घोटाले की बारात पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को कुछ काम देना पड़ेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में किसी प्रकार के घोटाले की गुंजाइश से इंकार किया है।

सीएम बघेल ने कहा कि मजदूर से लेकर व्यापारियों तक सभी के आय में हमने बढ़ोतरी की है। स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में हमने कई काम किए हैं। नए स्कूल, कॉलेज और चार मेडिकल कॉलेज खुले हैं। पुराने स्कूलों को रिनोवेट किया जा रहा है।

उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि वे गोठान गाय नहीं वोट खोजने गए थे। राम उनके लिए वोट का माध्यम है। बीजेपी को उसके अलावा कोई मतलब नहीं है। शराबबंदी को लेकर सीएम ने कहा कि मैं कोई ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे लोगों की जान को खतरा हो। मैं चाहता हूं कि शराबबंदी नहीं बल्कि नशाबंदी होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि गुड़ाखू, गुटका,गांजा जैसी सारी चीजें बंद होनी चाहिए और उसके लिए वातावरण बनाना चाहिए जब समाज में इस तरह से वातावरण बन जाएगा तो निश्चित रूप से नशाबंदी होगी।

See also  चेयरमैन वोरा ने किया मंदिर हसौद गोडाऊन का औचक निरीक्षण कॉर्पोरेशन के पास जनहित की बड़ी जिम्मेदारी: अरुण वोरा

सीएम ने कहा लॉकडाउन के समय रायपुर में सैनिटाइजर पीकर लोगों की मौत हुई। बिलासपुर में भी इसी तरह की घटना हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमने कहा है तो उसे कर ही देना है। ये 1 दिन की बात है कि आज से शराब दुकान बंद कहना इसमें कोई समय नहीं लगता। लेकिन इसका इंपैक्ट समाज पर क्या होगा ये भी सोचना होगा। मैं खुद व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं नशाबंदी होना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।