रायपुर। छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि IAS अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का फैसला अभी-अभी आया है। बता दें कि इससे पहले उन्हें राज्यपाल रामेन डेका ने शाल श्रीफल ओढ़ाकर विदाई दे दी थी।

इतना ही नहीं राज्य सरकार ने भी आज कैबिनेट बुलाई थी। इससे पहले भारत सरकार ने सबको चौंकाते हुए अमिताभ जैन को एक्सटेंशन का फैसला ले लिया। जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने अमिताभ जैन को फिलहाल तीन महीने का ही एक्सटेंशन दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।