टीआरपी डेस्क। IAS चंदन कुमार को शासन द्वारा नई जिम्मेदारी दी गई है। 2011 बैच के IAS चंदन कुमार को वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव के साथ साथ वो विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग एवं विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का एडिशनल चार्ज भी देखेंगे। चंदन कुमार वित्त विभाग में विशेष सचिव (बजट) का काम देखेंगे।

बता दें कि अभी चंदन कुमार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव के तौर पर सदस्य थे। वहीं उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव का एडिशनल चार्ज भी दिया गया था।

See also  IAS चंदन कुमार को दिया गया आयुक्त चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।