IAS गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर भारत सरकार में बतौर एडिशनल सिकरेट्री हुए इम्पेनल

रायपुर। भारत सरकार द्वारा 93 से लेकर 95 के 43 आईएएस अधिकारियों को एडिशनल सिकरेट्री के लिए इम्पेनल कर लिया गया है। इन अधिकारियों में छत्तीसगढ़ कैडर के गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी भी शामिल हैं। द्विवेदी दंपति 95 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ में इस बैच के दो ही आईएएस अधिकारी हैं इन दोनों को ही एक साथ यह मौका मिल गया।

इम्पेनल होने का मतलब यह है वे अगर सेंट्रल डेपुटेशन पर जाते हैं तो उन्हें वहां एडिशनल सिकरेट्री की पोस्टिंग मिलेगी। छत्तीसगढ़ से एडिशनल सिकरेट्री के तौर पर फिलहाल 93 बैच के अमित अग्रवाल दिल्ली में पोस्टेड हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  2 साल बाद सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी... पति को मार कॉफी पॉइंट के खाई में फेका शव, पुलिस ने किया पत्नी और नाबालिक बेटे को गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।