रायपुर। आईएस नीलेश क्षीरसागर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, भाप्रसे (2011), संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया जाता है। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने नीलेश क्षीरसागर के नाम पर सहमति दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  लोकसभा चुनाव को लेकर हमारी भी तगड़ी तैयारी हैं, बन चुकी है रणनीति: दीपक बैज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।