मंत्रालय

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 6 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया गया है। रायपुर नगर निगम कमिश्नर आईएएस ( 2015 ) प्रभात मलिक अब गरियाबंद के नये कलेक्टर होंगे। वहीं गरियाबंद कलेक्टर आईएएस ( 2013 ) नम्रता गांधी मंत्रालय में उपसचिव होंगे।

आईएएस ( 2016 ) रवि मित्तल को रायपुर का नया जिला पंचायत सीईओ बनाया गाय है। आईएएस ( 2017 ) मयंक चतुर्वेदी रायपुर नगर निगम के कमिश्नर होंगे, वहीं स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं आईएएस ( 2018 ) अबिनाश मिश्र रायगढ़ के जिला पंचायत सीईओ होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।