रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला किया है। शासन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार बस्तर के कमिश्नर श्याम धावड़े को बेवरेजेस कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं आईएएस डोमन सिंह को आयुक्त बस्तर संभाग, जगदलपुर की जिमेदारी दी गई है।

आदेश के अनुसार आईएएस विनीत नंदनवार को संयुक्त सचिव, मंत्रालय वहीं रा.प्र.से के अधिकारी अभिषेक अग्रवाल को उप सचिव, मंत्रालय भेजा दया है।

देखें आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।