रायपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए मई 2025 की फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में देशभर के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें रायपुर के छात्रों ने भी प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस बार राजन काबरा ने फाइनल परीक्षा में देशभर में टॉप किया है और AIR-1 हासिल की है। वहीं रायपुर के पांच छात्रों ने CA की परीक्षा पास कर शहर का नाम रोशन किया है।

रायपुर के इन छात्रों ने पास की CA फाइनल परीक्षा:

  • राम केसवानी (रोल नंबर: 180124)
  • आदित्य सिंघानिया (रोल नंबर: 180004)
  • लिपि जैन (रोल नंबर: 180053)
  • बुरहानुद्दीन मुर्तुजा हवेलीवाला (रोल नंबर: 180036)
  • तनीषा अग्रवाल (रोल नंबर: 179988)

ICAI रायपुर ब्रांच के अनुसार, इन सभी छात्रों ने कठिन माने जाने वाले CA फाइनल एग्जाम को सफलतापूर्वक पास कर लिया है और अब वे प्रोफेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बन चुके हैं।

परीक्षा परिणाम में कठिनाई का स्तर रहा ऊंचा

CA फाइनल मई 2025 परीक्षा का परिणाम दर्शाता है कि इस बार परीक्षा का स्तर चुनौतीपूर्ण रहा।

  • ग्रुप 1 का पास प्रतिशत रहा 22.38%
  • ग्रुप 2 में पास हुए 26.43% उम्मीदवार
  • जबकि दोनों ग्रुप एक साथ पास करने वाले उम्मीदवारों का आंकड़ा सिर्फ 18.75% रहा
See also  कुख्यात नक्सली कुंजाम हिड़मा को ओडिशा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।