टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घटना अरनपुर क्षेत्र के कमल पोस्ट के पास हुई, जहां CRPF 231 बटालियन के जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान एक जवान का पैर आईईडी पर आ गया, जिससे विस्फोट हो गया। घायल जवान को तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।

इससे पहले 5 फरवरी को नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर आमदई माइंस में भी एक IED ब्लास्ट हुआ। नक्सलियों ने रास्ते में प्रेशर कुकर बम लगाया था, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर राजमन कोर्राम घायल हो गया। ब्लास्ट माइंस के पॉइंट जीरो पर हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घायल मजदूर को इलाज के लिए भेजा गया, जबकि सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी।

इस घटना से आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद करने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक वे काम नहीं करेंगे। गौरतलब है कि एक साल पहले भी इसी इलाके में हुए IED ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो चुकी है।

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य, इस बार नहीं चलेगी स्पेशल ट्रेन, ऐप से कराना होगा रजिस्ट्रेशन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।