नारायणपुर। मजदूर आमदई माइंस में काम करने के लिए जंगल के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान प्रेशर IED पर इनका पैर आ गया। जिससे आईईडी ब्लास्ट हुआ औऱ दो मजगूरों की मौत हो गई ।

नारायणपुर जिले में नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि तीसरा मजदूर घायल है। जिसका इलाज नजकीदी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही प्रेशर IED प्लांट कर रखा था। शुक्रवार की सुबह मजदूर जंगल के रास्ते माइंस जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर के रहने वाले एक मजदूर रितेश गागड़ा (21) का पैर IED पर पड़ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आकर रितेश की मौत हो गई, वहीं मजदूर श्रवण गागड़ा लापता हो गया था। एक अन्य मजदूर घायल है।

धमाके के बाद बाकी मजदूर यहां-वहां भागने लगे। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली, तो जवान घटना स्थल पर पहुंचे। मृत मजदूर के शव और घायल को अस्पताल लाया गया। धमाके के बाद से लापता मजदूर श्रवण की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। थोड़ी देर के बाद वो गंभीर हालत में जंगल में ही मिला। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

See also  ED BREAKING : पीएमएलए की वैधानिकता को चुनौती देने सुको पहुंचा छत्तीसगढ़

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर