Ajay Chandrakar Taunted The Congress - कांग्रेस के शिविर पर कसा तंज…कहा शराब, रेत और कोयला स्टार्टअप ट्रेनिंग कैंप
Ajay Chandrakar Taunted The Congress - कांग्रेस के शिविर पर कसा तंज…कहा शराब, रेत और कोयला स्टार्टअप ट्रेनिंग कैंप

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा के बाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस घोषणा को चुनावी झुनझुना बताया है।

भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में थोड़ी विश्वसनीयता और नैतिकता बची हो तो वह सरकार बनने के समय से ही बेरोजगारों को भत्ता प्रदान करें। अभी बेरोजगारी भत्ते का ऐलान करना चुनावी झुनझुना मात्र है। बता दें कि इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। और यह बेरोजगारी भत्ता यदि दिसंबर 2018 से ही लागू कर दिया जाता है तब तो बेरोजगारों को इसका फायदा मिलेगा। और अगर यह नहीं दिया जाता तो इसे बेरोजगारों को झुनझुना पकड़ा कर चुनावी घोषणा माना जाएगा।

सुनें पूर्व मंत्री ने क्या कहा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।